राजस्थान सरकार इंदिरा गाँधी स्मार्ट फोन योजना दिनांक 10 अगस्त 2023 से प्रारम्भ करने जा रही है जिसमें निम्नलिखित वर्ग के लोगो को स्मार्टफोन वितरित किए जाएगें
- विधवा एकलनारी पेंशनर
- नरेगा में 100 दिन (वर्ष 2022-23) कार्य करने वाली महिलाए
- इंदिरा गाँधी शहरी रोजगार गारण्टी योजना में 50 दिन काम करने वाली महिलाए (वर्ष 2022-23)
- सरकारी स्कूल की छात्राए कक्षा 9 से 12 वी तक की
- कालेज की छात्राए (कलावर्ग, विज्ञान वर्ग, वाणिज्य वर्ग, आईटी, संस्कृत शिक्षा, पॉलिटेक्निक)
अगर आप मैसे कोई भी उपरोक्त वर्ग है तो आपको भी इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना के तरह 6800 रु कैम्प में जाकर मोबाइल फोन वह सिम कार्ड की खरीद करने पर मिलेंगे | 6125 रुपए मोबाइल फोन, 675 रुपए सिम कार्ड व इंटरनेट डेटा प्लान के लिए दिए जाएंगे। इसके बाद अप्रेल 2024 एवं अप्रेल 2025 में भी इंटरनेट के लिए 900-900 रुपए जमा किए जाएंगे।. शिविर के दिनांक वह स्थान की जानकारी चयनित लाभार्थियों को एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी . जहा पर जाकर आपको फोन की खरीद करनी होंगी | शिविर में आपको निम्नलिखित दस्तावेज लेकर जाना होगा
- जन आधार कार्ड कॉपी (मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, बैंक खाता जन आधार कार्ड से लिंक हो )
- आधार कार्ड कॉपी
- पैन कार्ड कॉपी (यदि हो तो)
- नवीनतम कलर पासपोर्ट साइज फ़ोटो
- लाभार्थी के जन आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल न वाला स्मार्ट फ़ोन जिसमे जन आधार वॉलेट 2.0 ऐप इनस्टॉल करके लावे।
- लाभार्थी की पात्रता से संबंधित दस्तावेज (अध्ययनरत छात्राओं को आईडी कार्ड/एनरोलमेंट कार्ड
विधवा महिला को पीपीओ नंबर) - नोट - लाभार्थी की उम्र 18 वर्ष से कम है तो, दस्तावेज मुखिया के भी लाये और मुखिया को साथ ले कर आवे।*
लेकिन अगर आपका जन आधार कार्ड में निम्न मैसे कोई भी कमी है तो पहले ईमित्र पर जाकर आपको इसे अपडेट कराना है जिससे आपको इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना का लाभ मिलने में कोई भी समस्या ना आए
- जन आधार मुखिया की मृत्यु हो गयी हो या अन्य से पुनर्विवाह कर लिया हो तो मुखिया चेंज करवा लेवे।
- मुखिया एवं सरकारी कॉलेज या स्कूल (कक्षा 9 से 12) में पढ़ने वाली छात्राएं के नाम के साथ जुड़े मोबाइल न वर्तमान में बंद हो गए हो तो नए मोबाइल नं अपडेट करवा लेवे।
- मुखिया एवं सरकारी कॉलेज या स्कूल (कक्षा 9 से 12) में पढ़ने वाली छात्राएं के नाम के साथ जुड़े बैंक खाता संख्या वर्तमान में बंद है तो उसे पुनः चालू करवा लेवे या नया बैंक खाता अपडेट करवा लेवे।
- मुखिया एवं सरकारी कॉलेज या स्कूल (कक्षा 9 से 12) में पढ़ने वाली छात्राएं के नाम के साथ आधार न जुड़े नही है या गलत है तो अपडेट करवा लेवे।
- ईमित्र से ये सूचनाये अपडेट करवाने के बाद 1st और 2nd लेवल सत्यापन भी जरूर करवाये ताकि ये सूचनायें जल्द अपडेट हो सके।
जन आधार कार्ड अपडेट कैसे किया जाता है उसके लिए आप निम्न वीडियो देख सकते है
No comments:
Post a Comment