Friday, May 22, 2026

Company Mobile Footer

Welcome to Our Company Portal

Tap the footer icons to see the sub-menus in action.

Thursday, May 21, 2026

तखतगढ़ सरकारी कॉलेज एडमिशन 2026: ऑनलाइन फॉर्म भरने की आज अंतिम तिथि, जल्दी करें अप्लाई!

महत्वपूर्ण सूचना

तखतगढ़ सरकारी कॉलेज एडमिशन 2026: ऑनलाइन आवेदन करने की आज अंतिम तिथि, जल्द करें अप्लाई

Takhatgarh Govt College Admission 2026: अगर आप तखतगढ़ (पाली) के राजकीय महाविद्यालय में नए सत्र के लिए प्रवेश लेना चाहते हैं, तो यह आपके लिए आखिरी मौका है। कॉलेज में प्रथम वर्ष (UG Courses) के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की आज अंतिम तिथि है। सर्वर डाउन होने या किसी तकनीकी समस्या से बचने के लिए तुरंत अपना फॉर्म सबमिट करें।

Admission Highlights

विवरण (Details) जानकारी (Information)
कॉलेज का नाम राजकीय महाविद्यालय, तखतगढ़ (पाली)
कोर्स का नाम स्नातक प्रथम वर्ष (BA, B.Com, B.Sc आदि)
आवेदन की अंतिम तिथि आज (अंतिम मौका)
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन (SSO Portal / DCE Rajasthan)

फॉर्म भरने के लिए जरूरी दस्तावेज:

  • कक्षा 10वीं और 12वीं की अंकतालिका (Marksheet)
  • जन्नाधार कार्ड / आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) - यदि लागू हो
  • मूल निवास प्रमाण पत्र (Bonafide Certificate)
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर (Signature)
  • चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

How to Fill Takhatgarh College Admission Form Online?

  1. सबसे पहले राजस्थान सरकार के हायर टेक्निकल एंड मेडिकल एजुकेशन (DCE) की आधिकारिक वेबसाइट या अपनी SSO ID पर लॉगिन करें।
  2. SSO डैशबोर्ड में Directorate of College Education (DCE) एप का चयन करें।
  3. इसके बाद "Admission Application" लिंक पर क्लिक करके अपने जिले (पाली) और कॉलेज (तखतगढ़) का चुनाव करें।
  4. फॉर्म में अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  5. आवश्यक दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
  6. श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Net Banking/Debit Card/UPI) से करें और फॉर्म को Submit करें।

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

ध्यान दें: अंतिम समय में वेबसाइट पर अत्यधिक ट्रैफिक होने के कारण सर्वर में समस्या आ सकती है। इसलिए अंतिम घंटों का इंतजार किए बिना तुरंत नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर या स्वयं ऑनलाइन अपना आवेदन फॉर्म सुनिश्चित करें।

Thursday, February 29, 2024

Friday, August 4, 2023

इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना राजस्थान - निःशुल्क मोबाइल फोन वितरण योजना

तखतगढ़ के निवासियों के जरुरी जानकारी 
राजस्थान सरकार इंदिरा गाँधी स्मार्ट फोन योजना दिनांक 10 अगस्त 2023 से प्रारम्भ करने जा रही है जिसमें निम्नलिखित वर्ग के लोगो को स्मार्टफोन वितरित किए जाएगें 
  • विधवा एकलनारी पेंशनर 
  • नरेगा में 100 दिन (वर्ष 2022-23) कार्य करने वाली महिलाए 
  • इंदिरा गाँधी शहरी रोजगार गारण्टी योजना में 50 दिन काम करने वाली महिलाए (वर्ष 2022-23)
  • सरकारी स्कूल की छात्राए कक्षा 9 से 12 वी तक की 
  • कालेज की छात्राए (कलावर्ग, विज्ञान वर्ग, वाणिज्य वर्ग, आईटी, संस्कृत शिक्षा, पॉलिटेक्निक)
अगर आप मैसे कोई भी उपरोक्त वर्ग है तो आपको भी इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना के तरह 6800 रु कैम्प में जाकर मोबाइल फोन वह सिम कार्ड की खरीद करने पर मिलेंगे |  6125 रुपए मोबाइल फोन, 675 रुपए सिम कार्ड व इंटरनेट डेटा प्लान के लिए दिए जाएंगे। इसके बाद अप्रेल 2024 एवं अप्रेल 2025 में भी इंटरनेट के लिए 900-900 रुपए जमा किए जाएंगे।.  शिविर के दिनांक वह स्थान की जानकारी चयनित लाभार्थियों को एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी . जहा पर जाकर आपको फोन की खरीद करनी होंगी | शिविर में आपको निम्नलिखित दस्तावेज लेकर  जाना होगा 
  • जन आधार कार्ड कॉपी (मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, बैंक खाता जन आधार कार्ड से लिंक हो )
  • आधार कार्ड कॉपी
  • पैन कार्ड कॉपी (यदि हो तो)
  • नवीनतम कलर पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • लाभार्थी के जन आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल न वाला स्मार्ट फ़ोन जिसमे जन आधार वॉलेट 2.0 ऐप इनस्टॉल करके लावे।
  • लाभार्थी की पात्रता से संबंधित दस्तावेज (अध्ययनरत छात्राओं को आईडी कार्ड/एनरोलमेंट कार्ड
    विधवा महिला को पीपीओ नंबर)
  • नोट - लाभार्थी की उम्र 18 वर्ष से कम है तो, दस्तावेज मुखिया के भी लाये और मुखिया को साथ ले कर आवे।*
लेकिन अगर आपका जन आधार कार्ड में निम्न मैसे कोई भी कमी है तो पहले ईमित्र पर जाकर आपको इसे अपडेट कराना है जिससे आपको इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना का लाभ मिलने में कोई भी समस्या ना आए 
  • जन आधार मुखिया की मृत्यु हो गयी हो या अन्य से पुनर्विवाह कर लिया हो तो मुखिया चेंज करवा लेवे।
  • मुखिया एवं सरकारी कॉलेज या स्कूल (कक्षा 9 से 12) में पढ़ने वाली छात्राएं के नाम के साथ जुड़े मोबाइल न वर्तमान में बंद हो गए हो तो नए मोबाइल नं अपडेट करवा लेवे।
  • मुखिया एवं सरकारी कॉलेज या स्कूल (कक्षा 9 से 12) में पढ़ने वाली छात्राएं के नाम के साथ जुड़े बैंक खाता संख्या वर्तमान में बंद है तो उसे पुनः चालू करवा लेवे या नया बैंक खाता अपडेट करवा लेवे।
  • मुखिया एवं सरकारी कॉलेज या स्कूल (कक्षा 9 से 12) में पढ़ने वाली छात्राएं के नाम के साथ आधार न जुड़े नही है या गलत है तो अपडेट करवा लेवे।
  • ईमित्र से ये सूचनाये अपडेट करवाने के बाद 1st और 2nd लेवल सत्यापन भी जरूर करवाये ताकि ये सूचनायें जल्द अपडेट हो सके।
जन आधार कार्ड अपडेट कैसे किया जाता है उसके लिए आप निम्न वीडियो देख सकते है 


Sunday, April 23, 2023

महगाई राहत कैंप नगर पालिका तखतगढ़ - अभियान दिनांक 24 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023

महगाई राहत कैंप नगर पालिका तखतगढ़

Mehngai Rahat Camp 2023 Takhatgarh 

महगाई राहत कैंप नगर पालिका तखतगढ़ की जानकारी आपको पाली जिले के महगाई राहत कैंप की लिस्ट में मिलेगी जिसका आदेश निचे दिया गया है जिसे आप डाउनलोड करके देखें सकते है 

सभी तखतगढ़ निवासी इस आदेश में दी गई दिनाक को कैंप स्थल पर जाकर पंजीयन करा सकते है जिसमे निम्न योजनाओं में पंजीयन किया जाएगा अगर आपको भी निचे बताई गई योजनाओं का लाभ लेना है तो आपको महगाई राहत कैंप जाना होगा ओर पंजीयन जरूर कराना है 

  1. मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना (500 रु में गैस सिलेंडर) 
  2. नि:शुल्क बिजली बिल योजना (100 यूनिट प्रतिमाह बिजली मुफ्त) 
  3. अन्नपूर्णा फ्री फूड पैकेट योजना ९ (राशन दुकान से गेहू के साथ अन्य राशन सामग्री) 
  4. इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना (शहर में मनरेगा जैसी मजदूरी मिलेगी)
  5. महात्मा गांधी नरेगा योजना (मनरेगा में 100 दिन की जगह 125 दिन काम मिलेगा)
  6. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना ( सभी की न्यूनतम 1000 रु पेंशन मिलेगी)
  7. कामधेनु पशु बीमा योजना (२ पशुओ का बिमा नि:शुल्क होगा)
  8. चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना (25 लाख का स्वास्थ्य बिमा मिलेगा)
  9. चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना ( 10 लाख का दुर्घटना बिमा मिलेगा) 
  10. किसान नि: शुल्क बिजली बिल योजना (किसानो को 2000 यूनिट बिजली मुफ्त)

नगर पालिका तखतगढ़ में लगने वाले महगाई राहत कैंप की समय सारणी 
(14 अप्रैल 2023 को कार्यालय जिला कलेक्टर पाली के आदेश के अनुसार)
  • महंगाई राहत कैंप की महत्पूर्ण दिनांक 24 अप्रैल 2023 से ३० जून 2023 तक रहेगी 
  • महंगाई राहत कैंप का समय सुबह 10 बजे से शाम ६ बजे तक रहेगा 
  • महंगाई राहत कैंप सप्ताह के ६ दिन लगेंगे (सोमवार से शनिवार तक लगेंगे)
  • स्थाई महगाई राहत कैंप तखतगढ़ - बस स्टेण्ड तखतगढ़ (24 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023 तक)
  • वार्ड के अनुसार अस्थाई महगाई राहत कैंप तखतगढ़ में निम्न दिनाक वह जगह पर लगने वाले है 
    1. दिनांक 24 अप्रैल 2023 वह 25 अप्रैल 2023 - पादरली प्याऊ तखतगढ़ (वार्ड नंबर 1 का) 
    2. दिनांक 26 अप्रैल 2023 वह 27 अप्रैल 2023 - पादरली प्याऊ तखतगढ़ (वार्ड नंबर 2 का) 
    3. दिनांक 28 अप्रैल 2023 वह 1 मई 2023 - पादरली प्याऊ तखतगढ़ (वार्ड नंबर 3 का) 
    4. दिनांक 2 मई 2023 वह 3 मई 2023 - खेडावास बगीची तखतगढ़ (वार्ड नंबर 4 का) 
    5. दिनांक 4 मई 2023 वह 5 मई 2023 - खेडावास बगीची तखतगढ़ (वार्ड नंबर 5 का)
    6. दिनांक 8 मई 2023 वह 9 मई 2023 - खेडावास बगीची तखतगढ़ (वार्ड नंबर 6 का)
    7. दिनांक 10 मई 2023 वह 11 मई 2023 - खेडावास बगीची तखतगढ़ (वार्ड नंबर 7 का)
    8. दिनांक 12 मई 2023 वह 15 मई 2023 - नगर पालिका बस स्टेण्ड तखतगढ़ (वार्ड नंबर 8 का)
    9. दिनांक 16 मई 2023 वह 17 मई 2023 - नगर पालिका बस स्टेण्ड तखतगढ़ (वार्ड नंबर 9 का)
    10. दिनांक 18 मई 2023 वह 19 मई 2023 - नगर पालिका बस स्टेण्ड तखतगढ़ (वार्ड नंबर 10 का)
    11. दिनांक 23 मई 2023 वह 24 मई 2023 - नगर पालिका बस स्टेण्ड तखतगढ़ (वार्ड नंबर 11 का)
आगे के वार्ड की जानकारी जल्द अपडेट की जाएगी 

विशेष नॉट :: Official Order को आपको एक बार जरूर देखना है हमारे दुवारा दी गई खबर ऑनलाइन वह ऑफलाइन प्राप्त जानकारी के अनुसार है मूल जानकारी भिन्न हो सकती है 

Company Mobile Footer Welcome to Our Company Portal Tap the footer icons to see the sub...